जम्मू-कश्मीर के डोडा में तीन लोगों ने की आत्महत्या
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सेक्वान गांव का निवासी मोहम्मद रफीक (35) ने सोमवार दोपहर गणपत पुल से चेनाब नदी में कूद कर अपनी जान दे दी। शव निकालने के प्रयास किये जा रहे हैं।
भदरवाह, 13 अप्रैल जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में अलग-अलग घटनाओं में एक महिला सहित तीन लोगों ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सेक्वान गांव का निवासी मोहम्मद रफीक (35) ने सोमवार दोपहर गणपत पुल से चेनाब नदी में कूद कर अपनी जान दे दी। शव निकालने के प्रयास किये जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि उसे संभवत: पारिवारिक समस्यायें थीं ।
अधिकारी ने कहा कि एक अन्य घटना में एक महिला ने रविवार को बराना गांव में अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
इसी तरह की एक अन्य घटना में रविवार को थथरी गांव में खालिद हुसैन (23) नाम के युवक का शव उसके घर के पास एक पेड़ से लटकता पाया गया।
अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उसने अपने परिवार से किसी मनमुटाव के कारण कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2020 08:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

