देश की खबरें | कार में आग लगने से तीन लोग जिंदा जले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के अजमेर जिले में शनिवार देर रात सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।
जयपुर, 17 दिसंबर राजस्थान के अजमेर जिले में शनिवार देर रात सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।
पुलिस ने रविवार को बताया कि एक कार डिवाइडर से टकरा गई जिसके बाद उसमें आग लग गई, इसमें तीन लोग जिंदा जल गये।
उन्होंने बताया कि लोहागल मार्ग पर हुई इस दुर्घटना में दो अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए।
मृतकों की पहचान सोहेल खान, जय सांखला और शक्ति सिंह के रूप में हुई वहीं कृष्ण मुरारी और उमेश कुमार घायल हुए हैं।
पुलिस के अनुसार ये सभी दोस्त थे और पुष्कर से लौट रहे थे तभी उनकी तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई और उसमें आग लग गई।
आसपास मौजूद लोगों ने कार की खिड़की के शीशे तोड़कर दो लोगों को तो बाहर निकाल लिया लेकिन अन्य को बचाया नहीं जा सका।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 17, 2023 11:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

