देश की खबरें | नोएडा में वाहन चोरी के आरोप में तीन व्यक्ति गिफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने बुधवार सुबह एक सूचना के आधार पर तीन लोगों को वाहन चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया और इनके पास से चार मोटरसाइकिलें भी बरामद की।

नोएडा, 20 जनवरी ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने बुधवार सुबह एक सूचना के आधार पर तीन लोगों को वाहन चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया और इनके पास से चार मोटरसाइकिलें भी बरामद की।

थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह चौहान ने बताया कि सुबह गश्त पर निकली थाना पुलिस ने एक सूचना के आधार पर दीन मोहम्मद, अमान तथा गौरव नामक तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने विभिन्न जगहों से चोरी की गई चार मोटरसाइकिलें बरामद की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वहीं एक अन्य घटना में बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने एक युवक से मारपीट करके उससे मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन व नकदी लूट लिये। घटना गौतम बुद्ध नगर व बुलंदशहर की सीमा पर की है। दोनों जनपद की पुलिस सीमा विवाद को लेकर आपस में उलझी हुई है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार झाझर के रहने वाला बंटी नामक युवक आज सुबह मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहा था तभी ककोड़ थाना व रबूपुरा थाना क्षेत्र की सीमा पर बाइक सवार बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और 5,000 रुपये की नकदी राशि छीन कर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की सूचना थाना ककोड़ पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना ककोड़ पुलिस ने पीड़ित को बताया कि यह घटना गौतम बुद्ध नगर के थाना रबूपुरा क्षेत्र की है। दोनों थाना क्षेत्र की पुलिस सीमा विवाद को लेकर आपस में उलझी हुई है। मौके पर राजस्व विभाग के अधिकारी बुलाए गए हैं।

वहीं थाना सूरजपुर क्षेत्र के 130 मीटर रोड पर आज तड़के एक सड़क हादसे में कैब चालक की मौत हो गई। वहीं भट्टा गोल चक्कर के पास एक अन्य सड़क हादसे में 50 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।

थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार ने बताया दोनों ही मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Norovirus Outbreak On Cruise Ship: क्रूज शिप पर नोरोवायरस का कहर, यात्री की मौत के बाद 1700 से ज्यादा लोग फंसे, जहाज को किया गया क्वारंटीन