Haryana: हरियाणा में नवजात को बेचने का प्रयास कर रहे तीन लोग गिरफ्तार
हरियाणा के मुख्यमंत्री उड़न दस्ते की एक टीम ने शुक्रवार को छह महीने की बच्ची को बेचने का प्रयास कर रहे एक गिरोह के तीन सदस्यों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.
फरीदाबाद, 10 सितंबर : हरियाणा के मुख्यमंत्री उड़न दस्ते की एक टीम ने शुक्रवार को छह महीने की बच्ची को बेचने का प्रयास कर रहे एक गिरोह के तीन सदस्यों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.
अधिकारियों ने बताया कि आरोपी परवरिश करने के नाम पर गरीब परिवारों से उनके बच्चों को लेते हैं और कुछ लाख रुपयों में बेच देते हैं. यह भी पढ़ें : UP: 50 साल के शख्स ने 10 वर्षीय बच्ची के साथ किया रेप, आरोपी को थप्पड़ मारते हुए थाने ले गई पुलिस
उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान अनिता, मीनू और दीपक के रूप में हुई है तथा तीनों दिल्ली के रहने वाले हैं. उन्होंने बताया कि इस संबंध में सराय ख्वाजा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2022 08:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

