एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्यप्रदेश के मुरैना में घड़ियालों की तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के मुरैना में घड़ियालों की कथित तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मध्यप्रदेश के मुरैना में घड़ियालों की तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

मुरैना (मप्र), 13 जुलाई मध्यप्रदेश के मुरैना में घड़ियालों की कथित तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में जौरा कस्बे में आरोपियों के पास से घड़ियालों के 30 और कछुए के तीन बच्चे बरामद किए गए।

जौरा के वन विभाग के उप रेंजर विनोद उपाध्याय ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की कार में पान मसाले के झोला में रखकर घड़ियाल एवं कछुए के बच्चों को चम्बल नदी से निकाल कर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इसके बाद पुलिस के सहयोग से की गई कार्रवाई में कार से घड़ियालों के 30 और कछुए के तीन बच्चे मिले।

जौरा के उपविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) नितिन एस. बघेल ने बताया कि

आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी घड़ियालों और कछुए के बच्चों को चम्बल नदी के बटेश्वरा घाट से निकाल कर लाए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2025 11:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).