एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अरुणाचल में नाबालिग के यौन उत्पीड़न के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में एक नाबालिग का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | अरुणाचल में नाबालिग के यौन उत्पीड़न के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

ईटानगर, 22 जुलाई अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में एक नाबालिग का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

चांगलांग के पुलिस अधीक्षक (एसपी) किर्ली पाडू ने बताया कि 18 जुलाई को मनाबुम नाला के पास यह घटना हुई।

नाबालिग के एक रिश्तेदार द्वारा की गई शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए निरीक्षक ओंगसा रोनरांग के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ दियुन थाने में भारतीय न्याय संहिता, 2023 और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम, 2012 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं।

एसपी ने बताया कि नाबालिग की मेडिकल जांच की गई और उसे परामर्श एवं संरक्षण के लिए बाल संरक्षण संस्थान भेजा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2025 08:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).