एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | असम में महिला के बलात्कार के आरोप में तीन व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के सिलचर जिले में एक महिला के कथित बलात्कार के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

देश की खबरें | असम में महिला के बलात्कार के आरोप में तीन व्यक्ति गिरफ्तार

सिलचर, 11 मई असम के सिलचर जिले में एक महिला के कथित बलात्कार के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

महिला ने जो प्राथमिकी दर्ज करवाई है उसमें कहा गया है कि रविवार शाम को वह एनआईटी परिसर के निकट मोधुटीला स्थित अपने घर जा रही थी जब तीन लोगों ने उसका बलात्कार किया।

महिला ने बताया कि तीनों आरोपी उसके ही गांव के हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला की चिकित्सीय जांच करवाई गई, उसमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।

तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, वे कोरोना से पीड़ित नहीं पाए गए हैं।

आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2021 01:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).