देश की खबरें | दिल्ली के सरोजिनी नगर इलाके में पांच महिलाओं पर हमले के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के सरोजिनी नगर इलाके में ठेले लगाने को लेकर हुए विवाद में तीन लोगों ने पांच महिलाओं की कथित तौर पर लाठियों से पिटाई कर दी। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 30 मई दिल्ली के सरोजिनी नगर इलाके में ठेले लगाने को लेकर हुए विवाद में तीन लोगों ने पांच महिलाओं की कथित तौर पर लाठियों से पिटाई कर दी। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि 32 से 50 साल की उम्र की पांच महिलाओं पर सितार सिंह, तुलसी सिंह और रामेश्वर सिंह नाम के तीन लोगों ने लाठियों से हमला किया।

उन्होंने कहा कि तीनों को पकड़ लिया गया है।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) सुरेंद्र चौधरी ने बताया, “27 मई को पूर्वाह्न 11:31 बजे सरोजिनी नगर थाने कॉल करके महिलाओं की पिटाई के संबंध में जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचकर जांच करने पर पता चला कि सितार सिंह, तुलसी सिंह और रामेश्वर सिंह ने पांच महिलाओं पर लाठियों से हमला किया है।”

उन्होंने बताया कि सरोजिनी नगर बाजार इलाके में अवैध रूप से सामान बेचने वाली उन महिलाओं को मेडिकल जांच के लिए सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय सहिंता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करके सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

घटना का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि पुरुष दिनदहाड़े महिलाओं पर लाठी-डंडों से हमला कर रहे हैं।

घायल महिलाएं मूल रूप से राजस्थान की रहने वाली हैं और कई सालों से दिल्ली के मदनपुर खादर और आस-पास के इलाकों में रहकर सरोजिनी नगर मार्केट में सामान बेचती हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी भी कथित तौर पर उसी मार्केट में स्टॉल लगाते थे और दोनों पक्षों के बीच पहले भी जगह को लेकर विवाद हो चुका है।

सूत्रों ने कहा कि जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी