देश की खबरें | दोपहर तीन बजे के मुख्य समाचार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बृहस्पतिवार को दोपहर तीन बजे तक भाषा की विभिन्न फाइलों से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :
नयी दिल्ली, दो जुलाई बृहस्पतिवार को दोपहर तीन बजे तक की विभिन्न फाइलों से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :
दि9 वायरस लीड मामले
भारत में कोविड-19 के मामले छह लाख के पार
नयी दिल्ली, भारत में एक दिन में कोविड-19 के 19,148 नए मामले आने के बाद संक्रमितों की संख्या बृहस्पतिवार को छह लाख के पार चली गई है और मृतकों की संख्या 17,834 पर पहुंच गई है। महज पांच दिन पहले ही संक्रमितों की संख्या पांच लाख के पार हुई थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े | गरीबों से उनकी जीवन-रेखा रेल छीन रही है सरकार, जनता करारा जवाब देगी: राहुल गांधी.
दि14 वायरस केजरीवाल
दिल्ली में पहला प्लाज्मा बैंक शुरू
नयी दिल्ली, कोरोना वायरस के इलाज के लिए बृहस्पतिवार को दिल्ली में पहले प्लाज्मा बैंक की शुरुआत हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोविड-19 के मरीज ठीक होने के 14 दिन बाद प्लाज्मा दान कर सकते हैं।
दि19 राहुल रेल
गरीबों से उनकी जीवन-रेखा रेल छीन रही है सरकार, जनता करारा जवाब देगी : राहुल
नयी दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने 109 रेल मार्गों पर ट्रेन चलाने के लिए निजी इकाइयों को अनुमति दिए जाने के फैसले की आलोचना करते हुए बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि सरकार गरीबों की एकमात्र जीवन-रेखा ‘रेल’ उनसे छीन रही है।
दि16 ईडी अहमद पटेल
ईडी ने पीएमएलए मामले में कांग्रेस नेता अहमद पटेल से तीसरी बार पूछताछ शुरू की
नयी दिल्ली, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने संदेसरा ब्रदर्स बैंक धोखाधड़ी और धन शोधन मामले की जांच के संबंध में बृहस्पतिवार को यहां वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल से उनके आवास पर तीसरे चरण की पूछताछ शुरू की।
प्रादे19 अदालत लीड बाबरी
बाबरी प्रकरण : सीबीआई अदालत में पेश हुईं उमा भारती
लखनऊ, वरिष्ठ भाजपा नेता उमा भारती अयोध्या में बाबरी मस्जिद विध्वंस के मामले में बृहस्पतिवार को यहां विशेष सीबीआई अदालत में पेश हुईं।
प्रादे18 मप्र मंत्रिमंडल लीड विस्तार
मप्र में भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार, 20 कैबिनेट, आठ राज्यमंत्री शामिल
भोपाल, मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा नीत सरकार के मंत्रिमंडल का बहुप्रतिक्षित विस्तार बृहस्पतिवार को किया गया, जिसमें 28 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई।
अर्थ8 गूगल प्रतिबंधित ऐप
गूगल ने भारत में प्रतिबंधित ऐप्स को अस्थाई रूप से ब्लॉक किया
नयी दिल्ली, सरकार द्वारा इस सप्ताह 59 ऐप्स को प्रतिबंधित किए जाने के बावजूद गूगल ने गुरुवार को कहा कि उसने इन ऐप को अस्थाई रूप से ब्लॉक किया है और ये अभी भी भारत में प्ले स्टोर पर उपलब्ध हैं।
खेल14 खेल निरंजन मनोहर
शाह ने कहा, मनोहर को आकलन करना चाहिए कि उन्होंने भारतीय क्रिकेट को कितना नुकसान पहुंचाया
राजकोट, भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व सचिव निरंजन शाह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के पूर्व चेयरमैन शशांक मनोहर पर निशाना साधते हुए उनसे अपील की है कि वह समय निकालकर आकलन करें कि उन्होंने भारतीय क्रिकेट को ‘किस तरह का नुकसान’ पहुंचाया है।
वि16 म्यामां भूस्खलन मौत
म्यामां में खदान में भूस्खलन से कम से कम 50 लोगों की मौत
यांगून, म्यामां के काचिन राज्य में आभूषणों में इस्तेमाल होने वाले हरे पत्थर की एक खदान में बृहस्पतिवार को भूस्खलन होने से कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई। हालांकि एक स्थानीय प्रतिनिधि ने कहा कि मृतकों की संख्या इससे दोगुनी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)