नांदेड़ में कोविड-19 के तीन नये मामलों में पंजाब से लौटे दो लोग शामिल
उन्होंने बताया कि इन नये मामलों के साथ नांदेड़ में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या 29 हो गई है।
औरंगाबाद, तीन मई महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में रविवार को कोरोना वायरस की जांच में तीन लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। एक अधिकारी ने बताया कि इनमें पंजाब से लौटे दो ड्राइवर भी शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि इन नये मामलों के साथ नांदेड़ में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या 29 हो गई है।
नांदेड़ के सिविल सर्जन डॉ नीलकंठ भोसीकर ने कहा, “आज सुबह, तीन और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से दो चालक हैं जो पंजाब में वाहन सेवा देने के बाद यहां लौटे हैं।”
उन्होंने एक विज्ञप्ति में बताया कि तीसरा नया मरीज नांदेड़ के देगलूर रोड इलाके की एक महिला है।
शनिवार को नांदेड़ के गुरुद्वारा लंगर साहिब में रह रहे 20 तीर्थयात्री कोरोना वायरस की जांच में संक्रमित पाए गए थे।
इसके बाद, नांदेड़ के पालक मंत्री अशोक चव्हाण ने कहा था कि नांदेड़ के गुरुद्वारे से तीर्थयात्रियों को बसों में पंजाब छोड़कर आने वाले चालकों में कोरोना वायरस संक्रमण फैलने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2020 01:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

