देश की खबरें | मिजोरम में कोविड-19 के तीन नए मामले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,426 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिजोरम में दो साल के एक बच्चे समेत तीन लोग कोविड-19 से संक्रमित पाये गये हैं, जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,426 हो गयी है। एक अधिकारी ने मंगलवार को इस बारे में बताया।

आइजोल, दो मार्च मिजोरम में दो साल के एक बच्चे समेत तीन लोग कोविड-19 से संक्रमित पाये गये हैं, जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,426 हो गयी है। एक अधिकारी ने मंगलवार को इस बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि तीनों मरीज हाल में अन्य राज्य से यात्रा कर लौटे थे।

मिजोरम में वर्तमान में 20 मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि 4,396 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में संक्रमण से अब तक 10 लोगों की मौत हुई है।

अब तक 2,33,303 नमूनों की जांच हुई है जिसमें सोमवार को 1,010 नमूनों की जांच भी शामिल है।

राज्य की टीकाकरण अधिकारी ललजावमी के अनुसार अब तक 22,819 लोगों का टीकाकरा हुआ है।

उन्होंने बताया कि कुल 6,694 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके की दूसरी खुराक दी गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Toss Winner Prediction: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\