देश की खबरें | लद्दाख में कोरोना वायरस संक्रमण के तीन नये मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लद्दाख में कोविड-19 संक्रमण के तीन नये मामले मिलने से संक्रमितों की कुल संख्या रविवार को बढ़कर 28,310 हो गई। केंद्रशासित प्रदेश के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि तीन लोगों को कोविड-19 जांच में संक्रमित पाया गया है।
लेह, 19 जून लद्दाख में कोविड-19 संक्रमण के तीन नये मामले मिलने से संक्रमितों की कुल संख्या रविवार को बढ़कर 28,310 हो गई। केंद्रशासित प्रदेश के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि तीन लोगों को कोविड-19 जांच में संक्रमित पाया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि तीनों नये मामले लेह जिले में पाये गये। उन्होंने यह भी बताया कि लद्दाख में अब तक 228 लोगों ने कोविड-19 से दम तोड़ा है। अधिकारियों के मुताबिक, लेह में कोविड-19 से 168 और करगिल में इससे 60 मौतें हुई हैं।
अधिकारियों ने कहा कि लद्दाख में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 26 है, जिनमें से 24 संक्रमित लेह में और दो करगिल में हैं।
उन्होंने कहा कि शनिवार को लेह और करगिल जिलों में 2,000 से अधिक विमान यात्रियों सहित कुल 4,454 लोगों में कोविड-19 संक्रमण की जांच की गई।
अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान लेह में तीन लोगों को संक्रमण से उबरने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। इसके साथ संक्रमण से उबरने वालों की कुल संख्या 28,056 हो गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2022 03:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

