एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | एक इनामी नक्सली समेत तीन नक्सली गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने एक इनामी नक्सली समेत तीन नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | एक इनामी नक्सली समेत तीन नक्सली गिरफ्तार

बीजापुर, 12 अगस्त छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने एक इनामी नक्सली समेत तीन नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि नेलसनार थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने तीन नक्सलियों कमलू बेंजाम (26), मंगलू तेलाम (33) और राजू तेलाम (25) को गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि कमलू बेंजाम जनमिलिशिया कमांडर है तथा उसके सर पर एक लाख रुपये का इनाम है।

अधिकारियों ने बताया कि जिले में माओवादी विरोधी अभियान के तहत नेलसनार थाना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस के संयुक्त दल को गश्त पर रवाना किया गया था।

दल जब रविवार को मिरतुर-कोडोली चौक पर वाहनों की तलाशी ले रहा था तब तीनों नक्सलियों को धारदार हथियार के साथ पकड़ा गया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सली कमलू बेंजाम मार्च 2021 में जिला पंचायत सदस्य की हत्या करने की घटना में शामिल था। उसके खिलाफ मिरतुर थाना में नौ स्थायी वारंट लंबित हैं।

अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए नक्सली बारूदी सुरंग लगाने, मार्ग अवरूद्ध करने और बैनर-पोस्टर लगाने जैसी घटनाओं में शामिल थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2024 08:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).