देश की खबरें | तीन नगर निगम के मेयरों ने प्रदर्शन स्थल से कार्यालय का काम शुरू किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. निगमों का ‘‘बकाया’’ कोष जारी करने की मांग को लेकर अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखते हुए दिल्ली में भाजपा शासित तीनों नगर निगमों के मेयरों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के आवास के बाहर सड़क पर ही अपने कार्यालय का संचालन सोमवार को शुरू किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर निगमों का ‘‘बकाया’’ कोष जारी करने की मांग को लेकर अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखते हुए दिल्ली में भाजपा शासित तीनों नगर निगमों के मेयरों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के आवास के बाहर सड़क पर ही अपने कार्यालय का संचालन सोमवार को शुरू किया।

कोष जारी करने की मांग को लेकर निगम के नेताओं के धरने का आठवां दिन है।

यह भी पढ़े | Gmail, YouTube Down Globally: जीमेल, यूट्यूब हुआ डाउन, दुनियाभर में गूगल की सेवा को लेकर यूजर्स परेशान.

उत्तरी दिल्ली के मेयर जयप्रकाश ने कहा कि हस्ताक्षर के लिए अधिकारी फाइलें ला रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोमवार को साढ़े ग्यारह बजे अस्थायी कार्यालय की शुरुआत की गयी।

दक्षिणी दिल्ली की मेयर अनामिका और पूर्वी दिल्ली के मेयर निर्मल जैन ने भी सड़क किनारे प्रदर्शन स्थल पर ही कार्यालय के काम किए ।

यह भी पढ़े | New Farm Laws: हरियाणा ,उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 10 किसान संगठनों ने किया कृषि कानूनों का समर्थन, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को सौंपा ज्ञापन.

सिविल लाइंस इलाके में मुख्यमंत्री आवास के बाहर जहां शमियाना लगाया गया है वहां पर जयप्रकाश और निगम के अन्य नेता भी बैठे थे । एक तरफ ‘एनडीएमसी के मेयर’ के पोस्टर भी लगाए गए ।

दिल्ली के तीनों मेयरों ने शुक्रवार को धरना स्थल पर संवाददाता सम्मेलन किया था और कहा था कि लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन जारी रहेगा ।

तीनों मेयरों ने दावा किया है कि दिल्ली सरकार को उत्तरी, दक्षिणी और पूर्वी निगमों को 13,000 करोड़ रुपये के बकाया का भुगतान करना है ।

आम आदमी पार्टी ने पलटवार करते हुए कहा कि ‘‘किसानों के राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन से ध्यान भटकाने और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को परेशान करने के लिए भाजपा शासित एमसीडी के मेयर अपने आलाकमान के निर्देश पर प्रदर्शन कर रहे हैं ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now