देश की खबरें | असम में कोविड-19 से तीन और मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के गुवाहाटी मेडिकल कालेज और अस्पताल में रविवार को कोविड-19 के तीन मरीजों की मौत हो गई।

गुवाहाटी, 12 जुलाई असम के गुवाहाटी मेडिकल कालेज और अस्पताल में रविवार को कोविड-19 के तीन मरीजों की मौत हो गई।

स्वास्थ्य मंत्री हेमंत विश्व सरमा ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | मुंबई में आज COVID-19 के 1,263 नए मामले सामने आए, 44 की मौत : 12 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इसके साथ ही राज्य में अब तक कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 40 हो गई।

हालांकि सरमा ने कहा कि हालिया मौतों को कोरोना वायरस से हुई मौतों की आधिकारिक सूची में तभी जोड़ा जाएगा जब मृतक जांच बोर्ड इसकी पुष्टि कर देगा कि इन मरीजों की मौत का कारण कोविड-19 है।

यह भी पढ़े | Kerala Gold Smuggling Case: NIA कोर्ट ने आरोपी स्वप्ना सुरेश और संदीप नायर को भेजा 14 दिन की रिमांड पर, सोमवार को आएगा COVID-19 रिजल्ट.

सरमा ने बताया कि इसी बीच धुबरी से एआईयूडीएफ सांसद बदरुद्दीन अजमल को ऑक्सीजन की कमी होने के कारण मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मंत्री ने कहा कि उन्होंने सादिया से भाजपा विधायक बोलिन चेतिया और सिलचर से पूर्व कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव से बात की है।

चेतिया और देव दोनों की जांच में कोविड-19 की पुष्टि हुई थी।

सरमा ने ट्वीट किया, “कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद पूर्व सांसद और दोस्त सुष्मिता देव का एसएमसीएच सिलचर में इलाज चल रहा है। एक अन्य मित्र और सहकर्मी विधायक बोलिन चेतिया की जांच में भी कोविड-19 की पुष्टि हुई और तिनसुकिया सरकारी अस्पताल में उनका इलाज हो रहा है। मैं उनके स्वास्थ्य पर निगरानी रख रहा हूं और मैंने उनसे बात की है।”

असम में अब तक संक्रमण के 16,071 मामले सामने आ चुके हैं।

शनिवार तक राज्य में 535 मामले सामने आए थे।

राज्य में अभी 5,607 मरीजों का इलाज चल रहा है और अब तक 10,426 लोग ठीक हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Bengal Assembly Election 2026: अमित शाह का बड़ा वादा- 'सत्ता में आए तो वापस लाएंगे पलायन कर चुके उद्योग, महिलाओं को 33% आरक्षण'

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Divyanka Sirohi Dies: हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर, मशहूर अभिनेत्री और इन्फ्लुएंसर दिव्यांका सिरोही का 30 साल की उम्र में निधन