देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 से तीन और मरीजों की मौत, संक्रमण के 22 नए मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 22 नए मामले सामने आए और इस महामारी से तीन और मरीजों की मौत हो गई।
शिमला, पांच सितंबर हिमाचल प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 22 नए मामले सामने आए और इस महामारी से तीन और मरीजों की मौत हो गई।
इसके बाद राज्य में सामने आए संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 6,852 हो गई और मृतकों की संख्या 52 पहुंच गई।
राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार ऊना,कांगड़ा और मंडी में कोविड-19 के एक-एक मरीज की मौत हो गई।
विशेष सचिव (स्वास्थ्य) निपुण जिंदल ने बताया कि 22 नए मामलों में 12 मरीज मंडी के, नौ मरीज कांगड़ा के और एक मरीज कुल्लू का है।
राज्य में अभी 1,822 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक कोविड-19 के 4,932 मरीज ठीक हो चुके हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2020 03:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

