देश की खबरें | राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से तीन और लोगो की मौत, 327 नये मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमण के 327 नये मामले बृहस्पतिवार को आये जिससे राज्य में संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 3,24,101 हो गई है।
जयपुर, 18 मार्च राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमण के 327 नये मामले बृहस्पतिवार को आये जिससे राज्य में संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 3,24,101 हो गई है।
वहीं, इस घातक संक्रमण से राज्य में तीन और लोगो की मौत हो गई जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालो की संख्या 2,794 हो गई है।
राज्य में संक्रमित उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,023 हो गई है।
अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को 327 नये मामले आने से राज्य में संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 3,24,101 हो गई है जिनमें 3,023 रोगी उपचाराधीन हैं।
उन्होंने बताया कि नये मामलों में जयपुर के 81, कोटा-राजसमंद के 34-34, उदयपुर के 32, अजमेर के 21, जोधपुर के 19, बांसवाड़ा-भीलवाड़ा के 16-16 व भरतपुर के 11 नये मरीज शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि राज्य में गत 24 घंटे में 152 मरीज संक्रमित मुक्त हुए हैं जिन्हें मिलाकर राजस्थान में अब तक कुल 3,18,284 संक्रमित ठीक हो चुके है।
अधिकारियों ने बताया कि चित्तौड़गढ, डूंगरपुर, और उदयपुर में एक-एक संक्रमित की मौत हो जाने से राज्य में अब तक इस घातक वायरस की चपेट में आने से कुल 2,794 लोगों की जान जा चुकी है।
उन्होंने बताया कि मृतकों में जयपुर के 519, जोधपुर के 308, अजमेर के 222, कोटा के 169, बीकानेर के 167, भरतपुर के 120,उदयपुर के 124, पाली के 109 और सीकर के 101 मृतक शामिल हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 18, 2021 08:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

