एजेंसी न्यूज

जम्मू कश्मीर: पुलवामा जिले में मुठभेड़ तीन आतंकवादियों की मौत, एक जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार को एक मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गये और सेना का एक जवान शहीद हो गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि इस मुठभेड़ में सेना का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गयी.

जम्मू कश्मीर: पुलवामा जिले में मुठभेड़ तीन आतंकवादियों की मौत, एक जवान शहीद
भारतीय सेना फाइल फोटो (Photo Credit: ANI)

श्रीनगर, 29 अगस्त: जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के पुलवामा जिले में शनिवार को एक मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गये और सेना का एक जवान शहीद (Jawan Martyr) हो गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इलाके में आतंकवादियों के छिपे होने की गुप्त सूचना मिली थी, इसके बाद उन्होंने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के जादूरा में इलाके को घेर कर तलाश अभियान चलाया.

उन्होंने बताया कि यह तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी इसके बाद यह अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया. अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गये . उन्होंने बताया कि मौके से हथियार एवं कारतूस बरामद किए गए हैं.

यह भी पढ़ें: Encounter in Pulwama District: जम्मू कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को किया ढेर, 24 घंटे में दूसरी मुठभेड़, अब तक कुल 7 टेररिस्ट मारे गए

रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि इस मुठभेड़ में सेना का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गयी. अधिकारी ने बताया कि अभियान अभी जारी है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2020 09:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).