एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जम्मू कश्मीर में मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गये एक पुलिसकर्मी शहीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. श्रीनगर के बाहरी इलाके में रविवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गये और प्रदेश पुलिस का एक सहायक उप निरीक्षक शहीद हो गया । पुलिस ने यह जानकारी दी ।

देश की खबरें | जम्मू कश्मीर में मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गये एक पुलिसकर्मी शहीद
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, 30 अगस्त श्रीनगर के बाहरी इलाके में रविवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गये और प्रदेश पुलिस का एक सहायक उप निरीक्षक शहीद हो गया । पुलिस ने यह जानकारी दी ।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पंथा चौक पर पुलिस एवं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के संयुक्त नाके पर आतंकवादियों ने शनिवार रात गोलीबारी की ।

यह भी पढ़े | मध्यप्रदेश: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पीएम नरेंद्र मोदी से की बातचीत, राज्य में बाढ़ की स्थिति का लिया जायजा: 30 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि इसके बाद पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के संयुक्त दल ने इलाके को घेर लिया और वहां तलाश अभियान चलाया ।

अधिकारी ने बताया कि इलाके में तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों ने दोबारा गोलीबारी की, जिसका सुरक्षा बलों ने माकूल जवाब दिया जिसके बाद यह मुठभेड़ शुरू हो गयी ।

यह भी पढ़े | Mann Ki Baat Today: पीएम नरेंद्र मोदी आज कार्यक्रम मन की बात के जरिए 68वीं बार देश को करेंगे संबोधित.

उन्होंने बताया कि इलाके को पूरी तरह से घेर लिया गया था और आज सुबह गोलीबारी दोबारा शुरू हुयी। उन्होंने बताया कि इस गोलीबारी में तीन आतंकवादी मारे गये ।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश पुलिस के एक सहायक उप निरीक्षक बाबू राम इस अभियान में शहीद हो गये ।

उन्होंने बताया कि अभियान जारी है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2020 09:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).