देश की खबरें | दिल्ली में ताजपुरिया-मान गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, हथियार जब्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने टिल्लू ताजपुरिया-परवेश मान गिरोह के तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार करके उनके पास से दो पिस्तौल, एक रिवॉल्वर और 39 कारतूस बरामद किए गए हैं। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, छह जनवरी दिल्ली पुलिस ने टिल्लू ताजपुरिया-परवेश मान गिरोह के तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार करके उनके पास से दो पिस्तौल, एक रिवॉल्वर और 39 कारतूस बरामद किए गए हैं। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान दीपक (36), अंकित (24) और सागर (24) के रूप में हुई है।

बाहरी उत्तरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त निधिन वलसन ने कहा, ‘‘दीपक एक कुख्यात ‘बदमाश’ है, जिस पर हत्या, जबरन वसूली और शस्त्र अधिनियम सहित तीन आपराधिक मामले दर्ज थे।’’

उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों को दीपक और उसके साथियों की गतिविधि के बारे में रविवार को सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम ने तुरंत होलंबी खुर्द इलाके के पास जाल बिछाया। इसके बाद आरोपियों को पकड़ लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की तलाशी लेने पर दीपक के पास से एक पिस्तौल व 14 कारतूस, अंकित के पास से एक पिस्तौल व दो कारतूस तथा सागर के पास से एक रिवाल्वर व 23 कारतूस बरामद किए गए।

दीपक ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह कई सालों से टिल्लू ताजपुरिया-परवेश मान गिरोह से जुड़ा हुआ है। उसे जेल में बंद गिरोह के मुख्य सदस्यों के निर्देशों के तहत संचालित गिरोह की गतिविधियों को सुविधाजनक बनाने के लिए साजो-सामान सहायता प्रदान करने और हथियारों की आपूर्ति करने का काम सौंपा गया था।

डीसीपी ने कहा कि अंकित और सागर गिरोह में अपेक्षाकृत नए सदस्य हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी