देश की खबरें | कस्टमर केयर अधिकारी बनकर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में ऑनलाइन पेमेन्ट गेटवे की कम्पनियों के फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर करोड़ों रूपयों की ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बस्ती (उप्र), 15 नवम्बर उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में ऑनलाइन पेमेन्ट गेटवे की कम्पनियों के फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर करोड़ों रूपयों की ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है।

पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने बताया कि 10 नवम्बर को रामकरन नामक व्यक्ति ने गौतम दुबौलिया थाने पर शिकायत दर्ज करायी गयी कि उसने अपने पुत्र के पास 4100 रुपये आनलाइन भेजे थे लेकिन उसके बैंक खाते से कटने के बावजूद वह धन उसके बेटे के खाते में नहीं पहुंचा।

यह भी पढ़े | Bihar: उपमुख्यमंत्री के नाम को लेकर ‘सस्पेंस’ पर सुशील मोदी का छलका दर्द, ट्वीट कर लिखा- कार्यकर्ता का पद कोई नहीं छीन सकता.

उन्होंने बताया कि उसके बाद रामकरन ने गूगल से कस्टमर केयर का टोलफ्री नम्बर लेकर फोन किया। कथित कस्टमर केयर अधिकारी ने दूसरे मोबाइल नम्बर पर बात करने को कहा। जब उसने कस्टमर केयर अधिकारी द्वारा बताये गये नम्बर पर फोन किया तो बात करने वाले व्यक्ति ने अपनी बातों में फंसाकर उनके खाते से 89,998 रुपये फर्जी तरीके से ऑनलाइन निकाल लिये।

मीणा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कलवारी टैक्सी स्टैंड पर बिहार निवासी सतेन्द्र कुमार सिंह, अक्षय कुमार और नीलकमल नामक अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़े | Bihar: विधानमंडल के नेता चुने गए तारकिशोर प्रसाद, डिप्टी सीएम के तौर पर सुशील मोदी को कर सकते हैं रिप्लेस.

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक पकड़े गए अभियुक्तों ने बताया कि वे अपना एक संगठित गिरोह चलाते हैं और गूगल पर अपनी तरफ से ऑनलाइन भुगतान करने वाली कम्पनियों के नाम के फर्जी कस्टमर केयर हेल्पलाइन नम्बरों को अपलोड कर देते हैं। लोग संबंधित कम्पनी का कस्टमर केयर अधिकारी समझकर उनसे सम्पर्क करते हैं। वे फोन करने वाले व्यक्ति को समस्या का समाधान करवाने के नाम पर अपनी बातों में फंसा लेते हैं, और उनसे रूपयों की ऑनलाइन ठगी करते हैं।

अधिकारी ने बताया कि यह गिरोह देश के विभिन्न राज्यों के व्यक्तियों के साथ अब तक लगभग तीन करोड़ रुपये की ऑनलाइन ठगी कर चुका है।

सं सलीम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\