देश की खबरें | वन्य जीवों की तस्करी में लिप्त गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार; 500 संरक्षित तोते बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने संरक्षित वन्य जीवों की तस्करी में लिप्त अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सक्रिय सदस्यों को बृहस्पतिवार को कीडगंज थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से संरक्षित प्रजाति के 500 तोते और तस्करी में उपयोग की गई एक एर्टिगा कार बरामद की। पुलिस ने यह जानकारी दी।

प्रयागराज, सात सितंबर विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने संरक्षित वन्य जीवों की तस्करी में लिप्त अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सक्रिय सदस्यों को बृहस्पतिवार को कीडगंज थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से संरक्षित प्रजाति के 500 तोते और तस्करी में उपयोग की गई एक एर्टिगा कार बरामद की। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपाधीक्षक (एसटीएफ) नवेंदु कुमार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि वन्य जीवों की तस्करी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य संरक्षित प्रजाति के तोतों को प्रयागराज से लेकर वाराणसी की तरफ जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एसटीएफ की टीम ने बांगड़ धर्मशाला चौराहे के पास वाहनों की जांच शुरू की और इसी दौरान एर्टिगा कार के भीतर से उन्हें पांच पिंजड़ों और प्लास्टिक के थैलों में बांध कर रखे हुए तोते मिले।

कुमार ने बताया कि एसटीएफ की टीम ने तस्करी में लिप्त सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बरामद तोतों को वन विभाग को सौंप दिया। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे इन तोतों को ऊंची कीमत पर बेचने के लिए पश्चिम बंगाल के आसनसोल लेकर जा रहे थे।

अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने प्रयागराज के मस्तान मार्केट से इन पक्षियों को 100 रुपये से 500 रुपये प्रति तोते की कीमत पर खरीदा है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इंजमाम निवासी प्रयागराज, मोहम्मद वसीम निवासी आसनसोल और मोहम्मद आरिफ निवासी वर्धमान (पश्चिम बंगाल) के रूप में की गई है। इनके खिलाफ कीडगंज थाना में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी