देश की खबरें | पलामू में आपराधिक गिरोह के तीन सदस्य नकदी के साथ गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के पलामू में पुलिस ने आपराधिक सरगना डब्ल्यू सिंह गिरोह के तीन सदस्यों को रविवार देर रात को 25 हजार रुपये नकदी के साथ गिरफ्तार कर लिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मेदिनीनगर, 12 अक्टूबर झारखंड के पलामू में पुलिस ने आपराधिक सरगना डब्ल्यू सिंह गिरोह के तीन सदस्यों को रविवार देर रात को 25 हजार रुपये नकदी के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने गिरफ्तारी की जानकारी सोमवार को संवाददाताओं को देते हुए बताया कि नकदी के साथ दो बाइक, सात अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल, दो डायरी, मतदाता कार्ड-दो और अन्य जाली दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

यह भी पढ़े | झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीद जवान की मां को 10 लाख की अनुदान राशि देने को मंजूरी दी.

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में तीनों अलग-अलग जिलों के हैं जिनकी पहचान रिषिकांत सिंह (25 वर्ष) -चतरा निवासी, कौशल सिंह (28)-गढ़वा निवासी और अमित तिवारी (23)-पलामू निवासी के रूप में की गयी है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फिलहाल डब्ल्यू सिंह, जमानत पर है और वह हत्या के मामले में सजायाफ्ता है, लेकिन जेल से बाहर आने के बाद वह रंगदारी वसूलने और बल पूर्वक जमीन के खरीद-फरोख्त के धंधे में संलिप्त था।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: बदायूं में दलित नाबालिग बच्ची के साथ कथित दुष्‍कर्म के प्रयास में युवक गिरफ्तार.

संजीव ने बताया कि बरामद डायरी में गिरोह के जेलों में कैद सदस्यों को खाना भिजवाने, उनके परिवार को रुपये-पैसे से मदद करने, रंगदारी वसूलने, भूमि कब्जा करने तथा ठेका प्रबंधन करने जैसी बातों का उल्लेख है।

उन्होंने बताया कि डब्ल्यू गिरोह के आपराधिक कृत्य में उसके भाई गौरव सिंह के साथ एक अन्य अपराधी राकेश सिंह की भी बराबर की भागीदारी है।पुलिस इन दोनों की भी तलाश कर रही है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों को मेदिनीनगर शहर थानान्तर्गत पांकी मार्ग में उस वक्त पकड़ा गया जब वे रंगदारी वसूल कर डब्ल्यू सिंह के घर उसे जमा करने जा रहे थे। इनकी निशानदेही पर रात को ही आपराधिक सरगना के घर पर छापामारी की गई लेकिन वहां डब्ल्यू सिंह मौजूद नहीं मिला।

, इन्दु

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू