एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पंजाब के होशियारपुर में सड़क दुर्घटना में हरियाणा के एक परिवार के तीन लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के होशियारपुर जिले में एक कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | पंजाब के होशियारपुर में सड़क दुर्घटना में हरियाणा के एक परिवार के तीन लोगों की मौत

होशियारपुर (पंजाब), 13 अगस्त पंजाब के होशियारपुर जिले में एक कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना यहां से करीब 36 किलोमीटर दूर सतनौर गांव के पास शुक्रवार शाम को हुई।

परिवार हरियाणा के पंचकुला जिले के पिंजौर का रहने वाला था और कार से होशियारपुर की ओर जा रहा था।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान रविंदर सिंह (40), उसकी पत्नी दिव्या और एक साल के जैविक के तौर पर की गयी है।

उन्होंने बताया कि घटना में घायल हुई हरजीत कौर (54), सौरव (33), सचनूर सिंह (छह) और गीतू (32) को गढ़शंकर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि जैविक सौरव का बेटा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 13, 2022 12:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).