विदेश की खबरें | सूडान के प्रांत पर अर्धसैनिक बल का कब्जा होने के बाद तीन लाख लोग घर छोड़कर भागे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इस महीने की शुरुआत में ‘रैपिड सपोर्ट फोर्सेज़’ (आरएसएफ) के हमलों के बाद जज़ीरा प्रांत की राजधानी वद मदनी में लड़ाई शुरू हुई थी। आरएसएफ ने कहा कि उसने वद मदनी शहर पर कब्ज़ा कर लिया है और सेना ने कहा है कि उसने शहर से अपने सैनिकों को वापस बुला लिया है और जांच शुरू कर दी है।
इस महीने की शुरुआत में ‘रैपिड सपोर्ट फोर्सेज़’ (आरएसएफ) के हमलों के बाद जज़ीरा प्रांत की राजधानी वद मदनी में लड़ाई शुरू हुई थी। आरएसएफ ने कहा कि उसने वद मदनी शहर पर कब्ज़ा कर लिया है और सेना ने कहा है कि उसने शहर से अपने सैनिकों को वापस बुला लिया है और जांच शुरू कर दी है।
सेना प्रमुख जनरल अब्देल-फतेह बुरहान और आरएसएफ के कमांडर जनरल मोहम्मद हमदान दकलो के बीच कई महीनों तक तनाव के बाद सूडान में अप्रैल के मध्य में जंग शुरू हुई। दोनों जनरल की अगुवाई में अक्टूबर 2021 में देश में तख्तापलट किया गया था।
संयुक्त राष्ट्र एजेंसी अंतरराष्ट्रीय प्रवासी संगठन ने कहा है कि अल-ज़ारीफ और सिन्नार समेत दूसरे प्रांतों में सुरक्षित स्थानों की तलाश में ढाई से तीन लाख लोग जज़ीरा प्रांत को छोड़ चुके हैं।
उसने कहा कि कुछ लोगों ने विस्थापित लोगों के लिए बनाए गए शिविरों में पनाह ली है जबकि कई लोगों ने स्थानीय समुदायों में शरण ली है। जज़ीरा प्रांत की आबादी करीब 60 लाख है।
संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, सूडान में अक्टूबर तक लड़ाई की वजह से नौ हज़ार लोगों की मौत हो चुकी है।
संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के मुताबिक, 70 लाख से ज्यादा लोग अपना घर छोड़कर भाग चुके हैं। इनमें पड़ोसी देशों में शरण लेने वाले 15 लाख लोग भी शामिल हैं।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2023 06:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

