देश की खबरें | गुजरात में रासायनिक संयंत्र में जहरीली गैस निकलने से तीन श्रमिकों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के मेहसाणा जिले में एक रासायनिक प्रसंस्करण इकाई में जहरीली गैस निकलने के कारण दम घुटने से तीन श्रमिकों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अहमदाबाद, दो फरवरी गुजरात के मेहसाणा जिले में एक रासायनिक प्रसंस्करण इकाई में जहरीली गैस निकलने के कारण दम घुटने से तीन श्रमिकों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि श्रमिक सोमवार शाम को तरल पदार्थ सोडियम ब्रोमाइड को एक टैंक में भर रहे थे, तब यह घटना हुई।

पुलिस उपनिरीक्षक एस डी रत्दा ने कहा कि जिले की लंघनाज पुलिस ने मंगलवार को कारखाने के मालिक रवि पटेल और उनके कारोबारी साथी मितुल मिस्त्री के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 (लापरवाही के कारण मौत) के तहत प्राथमिकी दर्ज की।

मृतकों की पहचान रामसिंह राजपूत, उत्तम गवरिया और पुखराज टांक के रूप में की गई, जिनकी उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच है।

रासायनिक कारखाना मेहसाणा जिले में मंडाली गांव के पास स्थित है।

कारखाने का मालिक रवि पटेल भी जहरीली गैस की चपेट में आ गया और मेहसाणा के एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज