एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अंबाला में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंबाला-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | अंबाला में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत

अंबाला (हरियाणा), 14 अगस्त अंबाला-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि तीनों युवक शनिवार रात अंबाला शहर आ रहे थे और रास्ते में उनकी मोटरसाइकिल को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

उन्होंने कहा कि युवकों की आयु 17 से 22 वर्ष के बीच थी और वे अंबाला छावनी के रहने वाले थे।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ''वे सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें गंभीर हालत में अंबाला शहर के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।''

अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने कहा कि रविवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 14, 2022 01:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).