देश की खबरें | उत्तर प्रदेश में कार और ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में बुधवार सुबह एक कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई।
लखनऊ, 16 मार्च राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में बुधवार सुबह एक कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में किसान पथ पर हुई। उन्होंने बताया कि तीन लोग कार से कहीं जा रहे थे, इसी बीच एक ट्रक से उनकी आमने-सामने की टक्कर हो गई।
उन्होंने बताया कि टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार नितेश शर्मा, सत्यम त्रिपाठी और आकाश कुशवाहा की मौत हो गई। तीनों कुशीनगर के कसया इलाके के निवासी थे।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि कार इतनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी कि उसे गैस कटर से काटकर शवों को बाहर निकाला गया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक और उसका साथी वाहन छोड़कर भाग गए।
पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 16, 2022 05:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

