देश की खबरें | उन्‍नाव में डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार बाबा और पौत्र समेत तीन की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस सूत्रों के अनुसार इस घटना मं उन्‍नाव जिले की पुरवा कोतवाली क्षेत्र के गांव कुड़ेहरी खेड़ा मजरे लंगरपुर निवासी बिंदा प्रसाद (70) अपने पौत्र शिव कुमार (19) और राहुल (20) के साथ बाइक से भूपतिपुर गांव में अन्य परिजनों के साथ शादी समारोह में शामिल होने गए थे।

पुलिस सूत्रों के अनुसार इस घटना मं उन्‍नाव जिले की पुरवा कोतवाली क्षेत्र के गांव कुड़ेहरी खेड़ा मजरे लंगरपुर निवासी बिंदा प्रसाद (70) अपने पौत्र शिव कुमार (19) और राहुल (20) के साथ बाइक से भूपतिपुर गांव में अन्य परिजनों के साथ शादी समारोह में शामिल होने गए थे।

उन्होंने बताया कि वहां से वापस आते समय रविवार की देर रात लंगरपुर चौराहे के समीप सड़क किनारे फुटपाथ पर खड़े होकर अन्य परिजनों के आने का इंतजार कर ही रहे थे, तभी सामने से तेज रफ्तार आ रही डीसीएम टक्कर मारते हुए बाइक सवारों पर पलट गयी, जिसके नीचे दबकर तीनों की मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि बिंदा प्रसाद के पुत्र अगनू प्रसाद ने कोतवाली में डीसीएम चालक के विरुद्ध तहरीर दी जिस पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी।

दूसरी ओर प्रदेश के मथुरा जनपद में एक माह से मायके में रह रही पत्नी को विदा न करने पर गुस्साए जीजा ने रात में सोते समय साले का अपहरण कर लिया और एकांत में ले जाकर पत्थर से प्रहार कर कथित रूप से उसकी हत्या कर दी ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने बताया कि यह मामला थाना बलदेव के गांव झरौठा का है। उन्होंने बताया कि मरने वाले की पहचान पांच साल के भिखारी के रूप में की गयी है। उन्हेांने बताया कि आरोपी विष्णु को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस बीच, पुलिस ने बताया कि प्रदेश के आगरा जिले के सिकंदरा थाने के लोहकरेरा गांव में सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता मोहिनी की मौत हो गयी। विवाहिता के पिरजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है ।

उन्होंने बताया कि आगरा के ही थाना हरीपर्वत अंतर्गत पालीवाल पार्क में सोमवार को एक अज्ञात युवक का शव पेड़ पर लटका मिला।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\