एजेंसी न्यूज

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जंगली हाथियों के हमले में एक बालक समेत तीन की मौत

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जंगली हाथियों के हमले में एक बालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी.अधिकारियों ने बताया कि जिले के लैलूंगा वन परिक्षेत्र में मंगलवार रात हाथियों के हमले में सत्यम रावत (तीन), संतरा बाई राठिया (46) और पुरुषोत्तम खड़िया (48) की मौत हो गई.

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जंगली हाथियों के हमले में एक बालक समेत तीन की मौत
Credit-(Pixabay)

रायगढ़, 23 जुलाई : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जंगली हाथियों के हमले में एक बालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी.अधिकारियों ने बताया कि जिले के लैलूंगा वन परिक्षेत्र में मंगलवार रात हाथियों के हमले में सत्यम रावत (तीन), संतरा बाई राठिया (46) और पुरुषोत्तम खड़िया (48) की मौत हो गई. धरमजयगढ़ क्षेत्र के वन मंडल अधिकारी जितेंद्र उपाध्याय ने बताया कि बीती रात दो अलग अलग गांव में मादा हाथी और उसके दंतैल शावक ने हमला किया जिससे तीनों की मौत हुई.

उपाध्याय ने बताया कि मादा हाथी और उसके शावक ने पहले कुछ कच्चे मकानों में तोडफ़ोड़ की. बाद में अंगीकेला क्षेत्र के गोसाईडीह गांव में हाथी ने बालक सत्यम रावत को पटक पटक कर मार डाला. उन्होंने बताया कि इसके बाद हाथियों ने मोहनपुर गांव में हमला किया और संतरा बाई और पुरुषोत्तम खड़िया को भी मार डाला. यह भी पढ़ें : भारत ने विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों के गलत शव मिलने संबंधी ब्रिटिश मीडिया की खबर को खारिज किया

अधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी गांव पहुंचे तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए लैलूंगा अस्पताल भेजा गया.

उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये की तत्कालीन आर्थिक सहायता दी गई है. उपाध्याय ने बताया कि वन विभाग ने मामला दर्ज कर लिया है तथा ग्रामीणों को जंगल के भीतर जाने से मना किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2025 05:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).