देश की खबरें | चक्रवात से तमिलनाडु में तीन लोगों की मौत, 1,000 से ज्यादा पेड़ उखड़ गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भीषण चक्रवाती तूफान निवार बृहस्पतिवार को पुडुचेरी के पास समुद्र तट पर पहुंच गया वहीं इस वजह से हुयी भारी बारिश के कारण तमिलनाडु में तीन लोगों की मौत हो गयी और 1,000 से अधिक पेड़ उखड़ गए तथा कई निचले इलाकों में पानी भर गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, 26 नवंबर भीषण चक्रवाती तूफान निवार बृहस्पतिवार को पुडुचेरी के पास समुद्र तट पर पहुंच गया वहीं इस वजह से हुयी भारी बारिश के कारण तमिलनाडु में तीन लोगों की मौत हो गयी और 1,000 से अधिक पेड़ उखड़ गए तथा कई निचले इलाकों में पानी भर गया।

इसके बाद निवार कमजोर होकर चक्रवाती तूफान में तथा उसके बाद और गहरे कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारियों के अनुसार यह दोपहर में 1430 बजे तिरुपति से पश्चिम दक्षिण-पश्चिम में केंद्रित था।

यह भी पढ़े | Is it normal to bleed after sex? क्या सेक्स के बाद ब्लीडिंग सामान्य है? जानें इससे जुड़ी कुछ जरुरी बातें.

आईएमडी के अनुसार, अगले छह घंटों में यह कम दबाव के क्षेत्र में बदल जाएगा।

इस तूफान के कारण तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश हुयी जिससे बड़ी संख्या में पेड़ उखड़ गए वहीं निचले इलाकों में पानी भर गया।

यह भी पढ़े | छत्तीसगढ़: सीएम भूपेश बघेल ने बीजेपी को एक अफवाह फैलाने वाली फैक्ट्री कहा: 26 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, ‘‘ हम तमिलनाडु और पुडुचेरी में चक्रवात निवार की स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए हैं। तमिलनाडु और पुडुचेरी के मुख्यमंत्रियों से बातचीत की और उन्हें केन्द्र की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। एनडीआरएफ के दल लोगों की मदद के लिए पहले ही मौके पर मौजूद हैं।’’

अधिकारियों ने बताया कि तमिलनाडु में तीन लोगों की मौत हो गयी और 1,086 पेड़ उखड़ गए। उन सभी पेड़ों को हटा दिया गया है। कई पेड़ बिजली के तारों पर और वाहनों पर भी गिर गए। चेन्नई में, कई इलाकों में नागरिकों ने इंटरनेट सेवाओं के बाधित होने की शिकायत की।

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी ने कुडलूर का दौरा किया और वहां नुकसान का जायजा लिया।

पानी भरे इलाकों में बचाव कर्मियों ने नावों का उपयोग कर लोगों तक खाना पहुंचाया वहीं कुछ लोग रिश्तेदारों के यहां चले गए।

शहरी इलाकों में नगर निकाय के कार्यकर्ताओं ने जमा हो गए पानी को बाहर निकाला।

अधिकारियों ने बताया कि हाल के वर्षों में बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने से पानी को बाहर निकालने में काफी मदद मिली।

हवाई अड्डे, मेट्रोरेल और बसों का संचालन बृहस्पतिवार को फिर से शुरू हो गया। कई जिलों में 24 नवंबर से ही स्थगित राज्य परिवहन बस सेवाएं दोपहर में फिर शुरू हो गयीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\