एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मुंबई में बहुमंजिला इमारत में आग लगने से तीन लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के ‘लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स’ में 14 मंजिला आवासीय इमारत में बुधवार की सुबह आग लग जाने से तीन लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मुंबई में बहुमंजिला इमारत में आग लगने से तीन लोगों की मौत

मुंबई, 16 अक्टूबर मुंबई के ‘लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स’ में 14 मंजिला आवासीय इमारत में बुधवार की सुबह आग लग जाने से तीन लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि आग सुबह करीब आठ बजे अंधेरी इलाके में ‘लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स’ के ‘फोर्थ क्रॉस रोड’ पर स्थित ‘रिया पैलेस बिल्डिंग’ की 10वीं मंजिल पर एक फ्लैट में लगी।

नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की घटना में घायल तीन लोगों को कूपर अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत लाया हुआ घोषित कर दिया।

नगर निकाय के अधिकारियों के अनुसार, मृतकों की पहचान चंद्रप्रकाश सोनी (74), कांता सोनी (74) और पेलुबेटा (42) के रूप में हुई है।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे तक आग बुझा ली गई।

अधिकारी ने बताया कि आग लगने का कारण अब तक ज्ञात नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 16, 2024 10:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).