एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ओडिशा के कटक में निर्माण स्थल पर हादसे में तीन की मौत, दो घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के कटक जिले में शनिवार को काठजोड़ी नदी पर एक पुल के निर्माण कार्य के दौरान कंक्रीट का स्लैब गिर जाने से एक अभियंता और दो मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | ओडिशा के कटक में निर्माण स्थल पर हादसे में तीन की मौत, दो घायल

कटक, तीन मई ओडिशा के कटक जिले में शनिवार को काठजोड़ी नदी पर एक पुल के निर्माण कार्य के दौरान कंक्रीट का स्लैब गिर जाने से एक अभियंता और दो मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उनका यहां एससीबी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में इलाज चल रहा है।

कटक के पुलिस उपायुक्त खिलारी ऋषिकेश ध्यानदेव ने बताया कि स्थानीय लोग और पुलिसकर्मी दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने श्रमिकों को बचाया।

उन्होंने बताया, ‘‘बड़े कंक्रीट स्लैब को उठाते समय क्रेन में खराबी आ गई थी, जिससे यह मजदूरों और अभियंता पर गिर गई।’’

डीसीपी ने बताया कि इस दुर्घटना के वास्तविक कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन को घायलों से मिलने का निर्देश दिया है।

माझी ने इस घटना में मारे गए लोगों के प्रति दुख जताया और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने दुर्घटना में घायल हुए लोगों के लिए मुफ्त इलाज भी घोषणा की है और जांच के आदेश दिए हैं।’’

विपक्ष के नेता और विपक्षी बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने भी इन मौतों पर शोक व्यक्त किया है तथा घायल श्रमिकों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

इस बीच, कटक के महापौर और बीजद नेता सुभाष सिंह ने एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में घायल श्रमिकों से मुलाकात की और आरोप लगाया कि सरकार की घोर लापरवाही के कारण यह दुर्घटना हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2025 01:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).