देश की खबरें | ट्रक से कुचलकर तीन की मौत, चार अन्य घायल, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया ट्रक को आग के हवाले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना और हलई पुलिस चौकी की सीमा पर मंगलवार की देर रात तेज रफ्तार एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़े 7 लोगों को कुचल दिया जिसमें से तीन की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि चार गंभीर रूप से जख्मी हो गए ।

जियो

समस्तीपुर, तीन जून बिहार के समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना और हलई पुलिस चौकी की सीमा पर मंगलवार की देर रात तेज रफ्तार एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़े 7 लोगों को कुचल दिया जिसमें से तीन की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि चार गंभीर रूप से जख्मी हो गए ।

समस्तीपुर सदर पुलिस उपाधीक्षक प्रीतीश कुमार ने बुधवार को बताया कि मृतकों की पहचान प्रमोद ठाकुर (60), उनके बेटे हरे कृष्ण ठाकुर (32) और रामेश्वर सहनी (40) के रूप में की गई है। चारों घायलों का इलाज समस्तीपुर सदर अस्पताल में जारी है।

यह भी पढ़े | Cyclone Nisarga Update: IMD ने कहा- 3 घंटों के दौरान मुंबई और ठाणे जिले में प्रवेश करेगा चक्रवाती तूफान, कोलाबा में 72 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवा.

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 322 पर हुए इस हादसे के बारे में प्रीतीश ने बताया कि उक्त ट्रक मुसरीघरारी की ओर से हलई पुलिस चौकी की ओर जा रहा था । इसी दौरान हादसा स्थल पर पहुंचने के बाद ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे गर्मी से निजात पाने के लिए खड़े लोगों को कुचलते हुए फरार होने लगा ।

इस हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक का पीछा कर हलई पुलिस चौकी क्षेत्र के एक चौक के समीप उसे रोककर उसमें आग लगा दी ।

यह भी पढ़े | Pregnant Elephant Death In Kerala: गर्भवती हथिनी की मौत के मामले में कार्रवाई, अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, पटाखों से भरा अनानास खाने के चलते गई जान.

ट्रक के चालक व खलासी अंधेरे का लाभ उठाकर ट्रक छोड़कर फरार हो गए।

आक्रोशित भीड़ को शांत कराने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी ।

सभी शवों पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी