देश की खबरें | कर्नाटक में बस पलटने से तीन लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में बेंगलुरु से उत्तर कन्नड़ जिले के गोकर्ण जा रही एक निजी बस के रविवार तड़के चित्रदुर्ग जिले में पलट जाने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
चित्रदुर्ग, सात अप्रैल कर्नाटक में बेंगलुरु से उत्तर कन्नड़ जिले के गोकर्ण जा रही एक निजी बस के रविवार तड़के चित्रदुर्ग जिले में पलट जाने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस सूत्रों ने शुरुआत में कहा कि इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, लेकिन बाद में मरने वालों की संख्या संशोधित कर तीन कर दी गई।
यह हादसा होलालकेरे शहर के बाहरी इलाके में अंजनेय मंदिर के पास हुआ।
पुलिस के अनुसार, मृतकों में से दो की पहचान उत्तर कन्नड़ जिले के होन्नावर के जगदीश (45) और शिवमोगा जिले के सागर के गणपति (40) के रूप में हुई है। तीसरे मृत व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में करीब 30 लोग घायल हो गए जिनमें से आठ की हालत गंभीर है।
उन्होंने कहा कि घायलों को होलालकेरे तालुक अस्पताल भेजा गया है, जबकि शवों को शवगृह ले जाया गया है।
गुस्साए लोगों ने इस क्षेत्र में लगातार हो रही दुर्घटनाओं के लिए अवैज्ञानिक सड़क निर्माण को जिम्मेदार ठहराया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2024 08:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

