एजेंसी न्यूज

मध्य प्रदेश में एसएएफ जवानों को ले जा रही बस और कार की टक्कर में तीन की मौत, 26 घायल

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) के जवानों को ले जा रही एक बस और एक कार की टक्कर में तीन व्यक्तियों की मौत हो गई और 26 अन्य घायल हो गए.

मध्य प्रदेश में एसएएफ जवानों को ले जा रही बस और कार की टक्कर में तीन की मौत, 26 घायल
(Photo : X)

सिवनी (मप्र), 6 अप्रैल : मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) के जवानों को ले जा रही एक बस और एक कार की टक्कर में तीन व्यक्तियों की मौत हो गई और 26 अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.

एक अधिकारी ने बताया कि एक जवान को गंभीर चोटें आयीं हैं और उसे उपचार के लिए पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के नागपुर भेजा गया है. यह दुर्घटना जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर सिवनी-मंडला राज्य राजमार्ग पर धनगढ़ा गांव के पास शुक्रवार देर रात करीब एक बजे हुई. यह भी पढ़ें : डिब्रूगढ़ सीट से यूओएफए उम्मीदवार ने प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी सोनोवाल के परिवार से मुलाकात की

केवलारी पुलिस थाने के प्रभारी चैन सिंह उइके ने ‘पीटीआई-’ को बताया कि राज्य पुलिस की एसएएफ की 35वीं बटालियन के जवानों को मंडला से पांढुर्णा (छिंदवाड़ा) ले जा रही एक बस एक कार से टकरा गई. उन्होंने बताया कि कार में चालक समेत पांच लोग सवार थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2024 04:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).