Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में रातभर चली मुठभेड़ में जैश के तीन आतंकवादी ढेर
जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में रातभर सुरक्षा बलों और आंतकवादियों के बीच चली मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी नागरिक सहित जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादी मारे गए.
श्रीनगर, 30 दिसंबर : जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में रातभर सुरक्षा बलों और आंतकवादियों के बीच चली मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी नागरिक सहित जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादी मारे गए. पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि दक्षिण कश्मीर में बुधवार को शुरू हुई दो मठभेड़ों में मारे गए आतंकवादियों की संख्या अब छह हो गई है. कुलगाम जिले में हुई मुठभेड़ में भी तीन आतंकवादी मारे गए थे. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. अनंतनाग जिले के नौगाम शाहाबाद में आतंकवादियों की मौजूदी की जानकारी मिलने के बाद बुधवार रात सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था.
तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चला दीं. सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिससे यह अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए. एक पुलिस कर्मी भी घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि ये जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी थे और मारा गया एक आतंकवादी पाकिस्तानी नागरिक था. कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘दो अलग-अलग मुठभेड़ों में जैश-ए-मोहम्मद के छह आतंकवादी मारे गए हैं. यह भी पढ़ें : अर्थशास्त्री रॉबिन फ्रैंसमैन की कोरोना से मौत, भरोसा नहीं था इसलिए नहीं लगवाई थी वैक्सीन, लॉकडाउन के थे विरोधी
इनमें से अब तक चार की पहचान हो पाई है, जिनमें से दो के पाकिस्तानी और दो अन्य के स्थानीय नागरिक होने की जानकारी मिली है. दो अन्य आतंकवादियों के बारे में पता लगाया जा रहा है. यह एक बड़ी उपलब्धि है.’’ पुलिस ने बताया कि कुलगाम जिले में हुई मुठभेड़ में भी एक पाकिस्तानी नागरिक सहित तीन आतंकवादी मारे गए थे. अन्य दो आंतकवादी स्थानीय नागरिक थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 30, 2021 09:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

