देश की खबरें | दिल्ली में मोबाइल फोन छीनने के आरोप में एक दंपति सहित तीन गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में एक महिला का मोबाइल फोन छीनने के आरोप में 27 वर्षीय एक व्यक्ति को उसकी पत्नी के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 10 फरवरी पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में एक महिला का मोबाइल फोन छीनने के आरोप में 27 वर्षीय एक व्यक्ति को उसकी पत्नी के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने चोरी के मामलों में एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि दपंति - करन और गौरी (23) शिव विहार के निवासी हैं, जबकि सद्दाम (21) रघुबीर नगर में रहता है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस को सोमवार को सूचना मिली कि एक महिला का मोबाइल फोन स्कूटर पर सवार एक पुरुष और एक महिला ने छीन लिया।

पश्चिमी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) घनश्याम बंसल ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो खुलासा हुआ कि लुटेरे उत्तम नगर के शिव विहार के रहने वाले हैं। पुलिस टीम वहां पहुंची और दोनों को पकड़ लिया।

डीसीपी ने बताया कि दंपति कई चोरी और झपटमारी की घटनाओं में शामिल था। करन के खिलाफ नौ और गौरी के खिलाफ पांच मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने बताया कि दंपति की जानकारी पर सद्दाम को गिरफ्तार किया गया क्योंकि वह चोरी की संपत्ति के 15 मामलों में शामिल था।

पुलिस ने बताया कि दंपति के पास से बरामद चोरी के सामान में एक स्कूटर और तीन मोबाइल फोन समेत अन्य चीजें शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\