विदेश की खबरें | पिछले साल नवंबर में इजराइल के हवाई हमले में तीन बंधकों के मारे जाने की संभावना : जांच रिपोर्ट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इजराइली सेना ने रविवार को कॉरपोरल निक बेजर, सार्जेंट रॉन शेरमेन और एलिया टोलेडैनो की मौत की जांच के निष्कर्ष की घोषणा की।
इजराइली सेना ने रविवार को कॉरपोरल निक बेजर, सार्जेंट रॉन शेरमेन और एलिया टोलेडैनो की मौत की जांच के निष्कर्ष की घोषणा की।
उसने कहा कि जांच से पता चला है कि तीनों की मौत संभवतः नवंबर में हुए हवाई हमले में हुई थी, जिसमें हमास का एक वरिष्ठ कमांडर अहमद घंडौर भी मारा गया था।
तीनों बंधकों को 7 अक्टूबर को हमास के हमले के दौरान अगवा कर लिया गया था। उनकी मौत का कारण हाल ही में पता चला।
सेना ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि शवों को बरामद किये जाने के स्थान, पैथोलॉजिकल रिपोर्ट और अन्य खुफिया जानकारी के आधार पर हमले में उनकी मौत की ‘‘अधिक संभावना’’ है।
इजराइली सेना ने कहा, ‘‘उनकी मौत की परिस्थितियों को निश्चित रूप से निर्धारित करना संभव नहीं है।’’
यह निष्कर्ष, हमास द्वारा पकड़े गए शेष बंधकों को वापस लाने के लिए समझौता करने का इजराइल सरकार पर दबाव बढ़ा सकता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2024 07:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

