देश की खबरें | उत्तराखंड में तीन सरकारी भर्ती परीक्षा रद्द

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने 2021 में राज्य में आयोजित तीन भर्ती परीक्षाओं को अनियमितताओं के मद्देनजर रद्द कर दिया है। आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने यह जानकारी दी।

देहरादून, 31 दिसंबर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने 2021 में राज्य में आयोजित तीन भर्ती परीक्षाओं को अनियमितताओं के मद्देनजर रद्द कर दिया है। आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने यह जानकारी दी।

रद्द की गई तीन परीक्षाएं मई 2021 में आयोजित स्नातक स्तर की भर्ती परीक्षा हैं और जो क्रमश: जुलाई 2021 तथा सितंबर 2021 में आयोजित वन रक्षकों और सचिवालय सुरक्षा गार्डों की भर्ती के लिए आयोजित की गई थीं।

मर्तोलिया ने कहा कि विभिन्न श्रेणियों में 1,282 पदों के लिए अब अगले साल मार्च में नए सिरे से परीक्षा आयोजित की जाएगी।

उन्होंने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि यूकेएसएसएससी ने यह फैसला इन परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने और बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों द्वारा अनुचित तरीकों का इस्तेमाल किए जाने के मद्देनजर किया।

उन्होंने कहा कि एसटीएफ की जारी जांच में इस साल की शुरुआत में इन परीक्षाओं के पेपर लीक होने का पता चला था। साथ ही इसने बड़ी संख्या में ऐसे अभ्यर्थियों की पहचान भी की थी जिन्होंने परीक्षाओं में अनुचित साधनों का प्रयोग किया था।

उन्होंने कहा कि इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को ही अगले साल मार्च के संभवत: दूसरे सप्ताह में होने वाली नई परीक्षाओं में बैठने की अनुमति दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि अब रद्द की गई परीक्षाओं में अनुचित साधनों का उपयोग करने वाले उम्मीदवारों को नई परीक्षाओं में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज