देश की खबरें | कुएं में डूबने से सगी बहनों सहित तीन बच्चियों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सीहोर जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर सोनखेड़ा गांव में रविवार को दो सगी बहनों सहित तीन बच्चियों की कुएं में डूबने से मौत हो गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

सीहोर (मध्यप्रदेश), 19 जुलाई सीहोर जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर सोनखेड़ा गांव में रविवार को दो सगी बहनों सहित तीन बच्चियों की कुएं में डूबने से मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि जिस कुएं में इनके शव मिले हैं, वह इन बच्चियों के घर से मात्र 100 फुट की दूरी पर है और यह बिना मुंडेर वाला कुआं है।

यह भी पढ़े | केरल के चेल्लनम गांव के लिए पानी बनी मुसीबत, रिहायशी इलाकों में आया समुद्र जैसा लहर- देखें वीडियो.

सीहोर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर यादव ने बताया कि बिलकिसगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सोनखेड़ा से सूचना प्राप्त हुई कि एक कुएं में तीन शव तैर रहे हैं, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुँची और तीनों शव निकलवाए।

उन्होंने कहा कि इन शवों की पहचान रानिका :सात: एवं उसकी छोटी बहन राधिका :छह: और उनकी चचेरी बहन लक्ष्मी :आठ: के रूप में की गई है। लक्ष्मी माधव कोरकू की बेटी थी, जबकि सगी बहनें आत्माराम की बेटियां थी।

यह भी पढ़े | जयपुरः सीएम अशोक गहलोत कांग्रेस के विधायकों से मिलने के बाद होटल फेयरमॉन्ट से निकले: 19 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

यादव ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर विस्तृत जांच जारी है।

इसी बीच, जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\