एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हरियाणा के तीन पूर्व विधायक और कई अन्य नेता कांग्रेस में शामिल हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा विधानसभा के तीन पूर्व सदस्य और कई अन्य नेता बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गए।

देश की खबरें | हरियाणा के तीन पूर्व विधायक और कई अन्य नेता कांग्रेस में शामिल हुए

नयी दिल्ली, पांच जुलाई हरियाणा विधानसभा के तीन पूर्व सदस्य और कई अन्य नेता बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गए।

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उदय भान की मौजूदगी में इन नेताओं ने यहां कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा भी मौजूद थे।

कांग्रेस में शामिल होने वाले ज्यादातर नेता पहले भारतीय जनता पार्टी में थे।

पूर्व विधायक फूल सिंह खेड़ी, रघुवीर सिंह छिल्लर और नृपेंद्र सिंह कांग्रेस में शामिल हुए।

दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि हरियाणा में उल्टा 'ऑपरेशन लोटस' चल रहा है।

‘कमल’ भाजपा का चुनाव चिन्ह है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2023 10:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).