देश की खबरें | रामपुर में सड़क हादसे में परिवार के तीन सदस्यों की मौत, एक घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में एक सड़क हादसे में एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
रामपुर, 21 अप्रैल उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में एक सड़क हादसे में एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह हादसा रविवार देर रात बिलासपुर-केमरी इलाके में हुआ, जब परिवार के चार सदस्य एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। उसने बताया कि दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे चारों सदस्यों को एक अज्ञात भारी वाहन ने टक्कर मार दी।
केमरी थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सुरेश कुमार ने कहा, "परिवार के सदस्य बिलासपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने गांव लौट रहे थे। वे दो अलग-अलग मोटरसाइकिल पर सवार थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया।”
कुमार के अनुसार, मृतकों की पहचान मोहम्मद अमीन (37), उसकी पत्नी सकीना बी (35) और पिता मियां जान (68) के रूप में हुई है, जो सोनारखेड़ा गांव के निवासी थे। उन्होंने बताया कि हादसे में मियां जान का बड़ा बेटा मोहम्मद रिजवान गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रिजवान ने पुलिस को घटना के बारे में बताते हुए कहा, “हम एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। मैं अपने पिता के साथ एक मोटरसाइकिल पर सवार था और मेरा छोटा भाई अपनी पत्नी के साथ दूसरी मोटरसाइकिल पर था। मेरा भाई फोन करने के लिए रुका और मैंने भी गाड़ी रोक दी। मैं थोड़ी देर के लिए पास के खेत में चला गया। तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने मेरे पिता और भाई की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।”
पुलिस ने कहा कि घटना के सिलसिले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और इसमें शामिल अज्ञात वाहन तथा उसके चालक का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2025 09:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

