गुजरात में नाव पलटने से एक ही परिवार के 3 लोग डूबे, 1 व्यक्ति लापता

गुजरात के पंचमहल जिले में पानम बांध जलाशय में नाव पलट जाने से एक दंपति और उनकी तीन साल की बेटी की डूबकर मौत हो गई जबकि एक शख्स लापता हो गया.

नाव पलटी/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo credits: Facebook)

गोधरा, 30 मई: गुजरात के पंचमहल जिले में पानम बांध जलाशय में नाव पलट जाने से एक दंपति और उनकी तीन साल की बेटी की डूबकर मौत हो गई जबकि एक शख्स लापता हो गया. पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि यह घटना शनिवार शाम को शहरा कस्बे में हुई जब हादसे का शिकार हुए बोरियावी गांव के ये लोग नाव से दूसरे गांव की तरफ जा रहे थे.

शहरा पुलिस थाना के निरीक्षक एच सी राथव ने बताया कि तीन मृतकों - सुरेश दाभी (28), उसकी पत्नी रिंकूबेन (26) और उनकी तीन वर्षीय बच्ची के शव बचाव दल ने शनिवार देर रात जलाशय से निकाले.

यह भी पढ़ें- जन्मदिन पार्टी में कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने पर गुजरात के पांच पुलिसकर्मियों पर मामला दर्ज

उन्होंने बताया कि नाव का चालक रमेश पटेल (30) लापता है और उसकी तलाश की जा रही है.

राथव ने बताया कि पड़ोस के वडोदरा से बचावकर्मियों का दल लापता शख्स की तलाश कर रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Toss Winner Prediction: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस