हुंदै के चेन्नई संयंत्र के तीन कर्मचारी कोविड-19 से संक्रमित पाये गये

मारुति के मानेसर कारखाने के एक कर्मचारी को इसी वायरस से संक्रमित होने की रपट के एक दिन बाद यह रपट आयी है।

जियो

नयी दिल्ली, 24 मई हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) ने रविवार को कहा कि उसके चेन्नई कारखाने के तीन कर्मचारियों को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है।

मारुति के मानेसर कारखाने के एक कर्मचारी को इसी वायरस से संक्रमित होने की रपट के एक दिन बाद यह रपट आयी है।

कोराना वायरस संक्रमण से जुड़ी पाबंदियों में ढील के बाद कंपनी ने चेन्नई के पास इरुंगट्टुकोट्टई में स्थित इस संयंत्र का परिचालन आठ मई को फिर से शुरू किया था।

कंपनी ने एक बयान में कहा, "हमारे संयंत्र के परिचालन फिर शुरू होने के पहले सप्ताह में तीन कर्मचारियों में खांसी और सर्दी के हल्के लक्षण दिखायी दिये। इसके बाद उन्हें परीक्षण के लिये चिकित्सा विशेषज्ञ टीम से मिलने को कहा गया। जांच में उन्हें कोविड-19 से संक्रमित पाया गया और उन्हें तत्काल चिकित्सा सुविधायें दी गयीं।’’

कंपनी ने कहा कि तीनों कर्मचारी तेजी से ठीक हो रहे हैं और सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार जिला स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ आवश्यक जानकारी साझा की गयी है।

कंपनी ने कहा कि इसके अलावा, इन तीन कर्मचारियों के संपर्क में आये लोगों को पता लगाने के प्रयास किये जा रहे हैं।

इससे पहले मारुति सुजुकी इंडिया ने शनिवार को कहा था कि उसके मनेसर स्थित विनिर्माण संयंत्र के एक कर्मचारी को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू