विदेश की खबरें | पाकिस्तान के कराची शहर में भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के सिंध प्रांत के कराची शहर में रविवार देर रात हल्की तीव्रता वाले भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

कराची, दो जून पाकिस्तान के सिंध प्रांत के कराची शहर में रविवार देर रात हल्की तीव्रता वाले भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अभी तक भूकंप के कारण किसी प्रकार के बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं है।

पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग (पीएमडी) ने बताया कि 3.2 तीव्रता का भूकंप का पहला झटका रविवार देर रातएक बजकर पांच मिनट पर कराची के गदप शहर के पास आया।

पीएमडी के एक अधिकारी सरफराज खान ने बताया कि भूकंप का दूसरा झटका भी इसी इलाके में देर रात महसूस किया गया जिसकी तीव्रता 3.6 दर्ज की गई।

तीसरा झटका कराची के घनी आबादी वाले कायदाबाद इलाके में आया जिसकी तीव्रता 3.2 दर्ज की गई।

विशेषज्ञों ने कहा कि ऐसी कम तीव्रता वाली भूकंपीय गतिविधियां 'टेक्टॉनिक प्लेटों' के टकराने से हुईं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड