देश की खबरें | कर्नाटक मे नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले तीन लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बेंगलुरु पुलिस की मादक पदार्थ निरोधी शाखा ने नशीले पदार्थों की अंतरराज्यीय तस्करी करने वाले तीन कुख्यात तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 44 लाख रुपये का हैश ऑयल, गांजा और अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, पांच सितंबर बेंगलुरु पुलिस की मादक पदार्थ निरोधी शाखा ने नशीले पदार्थों की अंतरराज्यीय तस्करी करने वाले तीन कुख्यात तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 44 लाख रुपये का हैश ऑयल, गांजा और अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

विश्वसनीय सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की एक टीम ने शुक्रवार को एक घर पर छापा मारा और मादक पदार्थ बरामद किए।

यह भी पढ़े | 12 सितंबर से रेलवे 40 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने जा रही हैं, जिसका रिजर्वेशन 10 सितंबर शुरू होगा- रेलवे बोर्ड के चेयरमैन: 5 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि केरल के ए सुब्रमणि (26), विदुस (31)और शेजीन (21)को गिरफ्तार किया। विदुस ने इंग्लैंड में कंप्यूटर साइंस और कंप्यूटर एप्लीकेशन में एमएससी की पढ़ाई की है।

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि विशाखापत्तनम के एक तस्कर से मादक पदार्थ लाकर उन्हें यहां बेचा जाता है।

यह भी पढ़े | NEET 2020: कोलकाता मेट्रो 13 सितंबर को नीट की परीक्षा के लिए 66 विशेष ट्रेनें चलाएगी.

पुलिस ने चार अंतरराज्यीय झपटमारों को भी पकड़ा और उनसे 85 लाख रुपये के 1.7 किलोग्राम सोने के आभूषण जब्त किए।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि अबू हैदर अली, हुसैन अली, मेहदी हसन और सदियाक अली नाम के चार लोगों की गिरफ्तारी से चेन झपटमारी के 30 मामले सुलझ गए हैं।

यह गिरोह कर्नाटक, तमिलनाडु, झारखंड, आंध्र प्रदेश में सक्रिय था और पहले भी गिरफ्तार हो चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड