देश की खबरें | मास्को के बाहरी इलाके में तीन ड्रोन मार गिराये गए: रूस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इस घटनाक्रम को कीव के जवाबी हमले के शुरूआती चरणों के दौरान रूस के अंदर लक्ष्यों को निशाना बनाने की यूक्रेन की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

इस घटनाक्रम को कीव के जवाबी हमले के शुरूआती चरणों के दौरान रूस के अंदर लक्ष्यों को निशाना बनाने की यूक्रेन की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

इस बीच, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दावा किया कि यूक्रेनी सेना एक नाकाम जवाबी हमले के बाद फिर से एकजुट हो रही है और रूसी मोर्चों पर फिर से हमले करने की तैयारी कर सकती है।

रूसी मीडिया की खबर में कहा गया है कि दो ड्रोन मास्को शहर के प्रशासनिक क्षेत्र में स्थित लुकिनो गांव के पास गिरे, तीसरे ड्रोन का मलबा उस स्थान से करीब 20 किलोमीटर (12 मील) की दूरी पर पाया गया। हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि मास्को क्षेत्र में उसके प्रतिष्ठानों पर यूक्रेनी शासन का यह एक असफल हमला था।

उल्लेखनीय है कि यूक्रेन, रूसी क्षेत्र में हमले की जिम्मेदारी आमतौर पर नहीं लेता है। उसने मार गिराये गये ड्रोन के बारे में अभी कोई टिप्पणी नहीं की है। पूर्व में, यूक्रेनी अधिकारियों ने रूसी आक्रमण के जवाब में हमले करने की बात कही थी।

रूस-यूक्रेन युद्ध फरवरी 2022 में शुरु हुआ था।

पिछले साल, दिसंबर में रूस ने दावा किया था कि उसने देश के पश्चिमी हिस्से में सरातोव और रयाजान क्षेत्रों में सैन्य हवाई अड्डों को निशाना बनाने वाले ड्रोन मार गिराये हैं।

अन्य ड्रोन ने रूस के अंदरूनी हिस्सों तक कथित तौर पर कई बार उड़ान भरी है।

इस बीच, रूस द्वारा नियुक्त किये गये गवर्नर सर्गेई अक्सायोनोव के अनुसार, क्रीमियाई प्रायद्वीप में बुधवार को ट्रेन यातायात अवरूद्ध हो गया।

उन्होंने यह नहीं बताया कि किस कारण ऐसा हुआ, लेकिन कुछ रूसी मीडिया संस्थानों की खबरों के अनुसार, बीती रात रेल लाइन को संभवत: विस्फोट कर उड़ा दिया गया।

रूस ने 2014 में क्रीमिया को अपने भूभाग में मिला लिया था। उसके इस कदम को विश्व के ज्यादातर देश अवैध मानते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड