विदेश की खबरें | ब्राजील में गुफा ढहने से तीन लोगों की मौत, कई फंसे

(इेट्रो और तीसरे पैरा में सुधार के साथ)

ब्रासीलिया, एक नवंबर (एपी) ब्राजील के एल्टीनोपोलिस शहर की डुआस बोकस गुफा में बचाव की तकनीक का अभ्यास कर रहे बचाव दल के सदस्य रविवार को गुफा का एक हिस्सा ढहने के कारण कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य वहां फंसे हैं।

साओ पाउलो के अग्निशमन विभाग ने यह बताया कि गुफा के अंदर फंसे लोगों को बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

अग्निशमन विभाग के मुताबिक, बचाव दल के 27 सदस्य प्रशिक्षण ले रहे थे। उसी दौरान गुफा का एक हिस्सा ढह गया और बचाव दल के सदस्य फंस गए। शुरू में 16 सदस्य फंसे थे। शाम तक वहां छह लोग फंसे हुए थे।

यह गुफा साओ पाउलो से करीब 300 किलोमीटर दूर एल्टीनोपोलिस शहर के नजदीक स्थित है।

एपी रवि कांत मनीषा

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)