Uttar Pradesh: फिरोजाबाद में सड़क हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन की मौत
फिरोजाबाद में सड़क हादसे में बाइक सवार पिता- पुत्र और रिश्तेदार समेत तीन लोगों की मौत हो गई. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अखिलेश नारायण ने रविवार को बताया कि जिले के थाना पचोखरा क्षेत्र के धर्मपुर जारखी निवासी राजकुमार (45) अपने पुत्र सुखबीर (18) एवं करहल, मैनपुरी निवासी अपने रिश्तेदार कृपाल सिंह (42) के साथ शनिवार देर रात्रि बाइक पर सवार होकर करहल से पचोखरा जा रहे थे.
फिरोजाबाद (उप्र), 24 अक्टूबर : फिरोजाबाद में सड़क हादसे में बाइक सवार पिता- पुत्र और रिश्तेदार समेत तीन लोगों की मौत हो गई. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अखिलेश नारायण ने रविवार को बताया कि जिले के थाना पचोखरा क्षेत्र के धर्मपुर जारखी निवासी राजकुमार (45) अपने पुत्र सुखबीर (18) एवं करहल, मैनपुरी निवासी अपने रिश्तेदार कृपाल सिंह (42) के साथ शनिवार देर रात्रि बाइक पर सवार होकर करहल से पचोखरा जा रहे थे.
उन्होंने बताया कि जैसे ही उनकी बाइक थाना मक्खनपुर क्षेत्र के हाईवे पर इंदुमई के समीप पहुंची, तभी पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने तीनों को रौंद दिया. उन्होंने बताया कि इस हादसे में कृपाल सिंह एवं सुखबीर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि राजकुमार ने आगरा में उपचार के दौरान रविवार को दम तोड़ दिया. यह भी पढ़ें : गोरखपुर सीट के लिए BJP ने सीएम योगी आदित्यनाथ को ‘पन्ना प्रमुख’ किया नियुक्त, जानिए इसकी वजह
एसपी ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2021 01:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

